कुलदीप सिंह सेंगर
सपा नेता नंदकिशोर पाल ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। हाईवे पर दुर्घटना की सूचना पर छोटे भाई देवेंद्र किशोर पाल को मौके पर भेजा गया था, जहां पर पुलिस ने चालक के साथ उसे भी थाने में बैठा लिया है। दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर कभी सपा में भी थे, इसकी जानकारी नहीं है। ट्रक और कार की टक्कर महज हादसा है। ललौली प्रधान मुबारक खान का कहना है कि सपा नेता का परिवार शुद्ध व्यवसायी है। ऐसे में किसी तरह की साजिश नहीं लगती।