फर्रुखाबाद के कायमगंज में मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्या का हल कांग्रेस सरकार में किया जाएगा। यह मामला लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल होगा। एयर स्ट्राइक पर सरकार व विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी के सवाल पर कहा कि दोनों में मतभेद नहीं होना चाहिए। देशहित में एक आवाज होनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
नगर से सटे गांव पितौरा स्थित अपने आवास पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों की ज्वलंत समस्या है। शिक्षामित्रों को दस बारह वर्ष का अनुभव होने के बावजूद टीईटी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में शिक्षामित्रों की समस्या को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
साथ ही पुलिस भर्ती में कोर्ट से लगी रोक पर संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं को हल कराया जाएगा। इन समस्याओं से इस जनपद के काफी युवा प्रभावित हैं। एयर स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के सवाल पर कहा कि आपस में मतभेद नहीं दिखाना चाहिए। हमारे दुश्मन मुल्क को एक ही आवाज सुनाई देनी चाहिए।
4 of 5
डेमो
सरकार व विपक्ष एक मत हों। यह दोनों के प्रयास से ही संभव हो सकता है। मेरा मानना है कि ऐसे मामले में सवाल न उठे तो अच्छा है। हम लोग बाहर वालों के सामने बंटे हुए नहीं दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक तरफ से श्रेय लेने की आवाज उठती है तो दूसरी तरफ से भी आवाज उठने लगती है। फिर यह राजनीति हो जाती है।
ऐसे मामलों के विशेषज्ञ भी हैं। उन्हें ही बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो परमाणु शक्ति वाले देश को कोई लड़ने नहीं देगा। जब जंग की नौबत आएगी तो इसमें यूएनओ हस्तक्षेप करेगा। चर्चा होने से यदि मुठभेड़ हो जाती है तो उसे कोई न कोई देश आगे आकर रुकवा देगा। इसलिए सरकार को जो कुछ भी करना है वह खामोशी के साथ करती रहे। चर्चा करने से देश का नुकसान है।