अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने एक बार फिर राहुल गांधी, मायावती और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने नोटा दबाने की चर्चा पर जनता को नसीहत भी दी। सांसद साक्षी यूपी के उन्नाव जिले में नवाबंगंज में पूर्व विधायक दिवंगत हेमराज लोधी की प्रतिमा की पुन: स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे थे। जानिए सांसद साक्षी महाराज क्या बोले...
विज्ञापन
2 of 5
सांसद साक्षी महाराज
पेट्रोल, डीजल व अन्य चीजों में महंगाई होने से नाराज जनता के नोटा दबाने की चर्चा को लेकर सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी को अगर वोट नहीं दोगे तो मोदी का कुछ नहीं जाएगा। यह नादानी करके क्या राहुल, मायावती व ममता बनर्जी को पीएम बनाना है। उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन को महाठगबंधन बताया।
विज्ञापन
3 of 5
साक्षी महाराज
सांसद ने रविवार को नवाबगंज पक्षी विहार मार्ग के पास पूर्व विधायक दिवंगत हेमराज लोधी की प्रतिमा की पुन: स्थापना कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि ये जो देश में महागठबंधन की बात हो रही है वो महाठगबंधन की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन उन्नाव नहीं छोड़ूंगा। भले ही टिकट काट दिया जाए।
4 of 5
साक्षी महाराज
सांसद ने विपक्षी पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों का नाम लेकर कहा कि कोई भी आए बाबा भागने वाला नहीं है। सांसद ने जिले के विकास में कचहरी ब्रिज, रेलवे ब्रिज, लालगंज-उन्नाव मार्ग सहित अन्य बड़े विकास कार्यों का हवाला देकर जनता को सौगात देने की बात कही।
पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने पर सांसद ने पीड़ा का इजहार किया और अन्य दलों में कार्यकर्ताओं के सम्मान की सराहना भी की। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के पुन: प्रचंड बहुमत से आएगी।