फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज के तीखे तेवरः ओवैसी को इलाज की जरूरत...

Sat, 20 Jan 2018 01:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
साक्षी महाराज
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज नवाबगंज ब्लाक के जनसार गांव में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में शिरकत के दौरान मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 38 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हज यात्रा पर सब्सिडी बंद करने पर कुछ मुस्लिम नेता बेवजह का हल्ला मचा रहे हैं। इस्लाम में दान और ब्याज लेना हराम है। हिंदुओं में धार्मिक आयोजन और यात्रा के लिए दान लेने की पुरातन परंपरा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हज सब्सिडी खत्म कर ईमान और मजहबबंदी का काम किया है। सब्सिडी के पैसे से सरकार के कुछ खास मुस्लिम ही हज कर पाते थे। जिनके लिए सब्सिडी के रूप में यह रुपया दिया जाता था, वह इसका लाभ नहीं ले पाते थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
साक्षी महाराज
सांसद ने कहा कि  मुस्लिमों में ब्याज व दान का पैसा हराम है। सरकार के इस फैसले का उन मुस्लिम नेताओं को भी स्वागत करना चाहिए, जो विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रुपये को मुस्लिम बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर खर्च किया जाएगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
साक्षी महाराज
उन्होंने मुस्लिम नेता ओवैसुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। बीडीओ राजीव सिंह ने बताया कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में1810 लोगों को लाभ दिया गया। इनमें जनसार गांव के 38 लोग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें