फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-मायावती के खिलाफ साक्षी महाराज बोले- बुआ की जगह चाचा के चरण छूते तो भला होता

Wed, 05 Jun 2019 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन को मिली करारी हार के बाद मायावती और अखिलेश यादव के बीच तनाव पैदा हो गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी में विपक्ष को कुछ सूझ नहीं रहा है। बुआ बबुआ का गठबंधन भी टूट गया। अखिलेश अपने चाचा के चरणों में लेटते तो शायद कुछ भला होता। पिछले पांच सालों में भाजपा ने जो विकास कार्य कराए हैं, वह गैर भाजपा सरकारों में कभी नहीं हुआ। यह बात नवनिर्वाचित सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कही।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
वह मंगलवार को संदोही देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव ने बता दिया कि जातिवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद अब नहीं चलने वाला।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी के साथ साक्षी महाराज
मोदी के नेतृत्व में अब केवल प्रखर राष्ट्रवाद ही चलेगा। इसके पहले सिकंदरपुरकर्ण में भी सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भगवंतनगरनगर विधानसभा में जो आंधी चली उसे नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान अब एक दिन बीघापुर में भी जनता के साथ बैठेंगे।

 

4 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया था आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पास प्रत्याशी नहीं होंगे, एक तरफा चुनाव होगा। अखिलेश के परिवार ने जिस प्रकार बुआ के आगे घुटने टेके, चरण वंदना की उससे अच्छा होता कि अखिलेश अपने चाचा के चरणों में लेटते तो भला होता। सिकंदरपुर कर्ण में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी व बिना भेदभाव के क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद साक्षी महाराज कहा कि नहरों में 40 साल बाद पानी आया। किसानों का सम्मान केवल मोदी ने किया। इस चुनाव में वंशवाद खत्म हुआ। अब देश राष्ट्रवाद की ओर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वह मेरे काम का नहीं। भगवान राम भाजपा के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें