फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के नाम पर दुष्कर्म, महिला बोली- पुत्र की जरूरत है बाबा, वो बोला- बिना किसी को बताए रात में आना

Thu, 04 Apr 2019 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
महिला तीर्थयात्री के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
पुत्र रत्न प्राप्ति की दवा देने के बहाने महिला तीर्थयात्री को मंगलवार की रात बुलाकर चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र (जिला सतना मप्र) के जानकीकुंड मार्ग स्थित एक आश्रम के कमरे में बाबा ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद कराई। बुधवार की सुबह महिला ने पति को घटना की जानकारी देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होेते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

2 of 5
महिला तीर्थयात्री के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी थाना क्षेत्र के जिला टीकमगढ़ मप्र से 31 मार्च को चित्रकूट दर्शन करने आए दंपति व उनकी चार साल की पुत्री ने बताया कि दो दिन तक वह परिक्रमा मार्ग के एक आश्रम में रूके थे। मंगलवार की सुबह जब मंदाकिनी में स्नान कर रहे थे तभी रमेशदास बाबा मिले और पूरा परिचय पूछने के बाद अपने आश्रम द्वितीय मुखारबिंद के अडंगडानाला के पास आकर रहने को कहा। जिससे वह दंपति उसी आश्रम में आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
महिला तीर्थयात्री के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
शाम को परिक्रमा करने के बाद जब वह आश्रम में बैठे थे तो आश्रम के प्रमुख बाबा रामेश्वरदास ने पूजन पाठ के बारे में बताया। कुछ देर बाद पति के बाजार जाने के बाद महिला ने बाबा से बताया कि उसके पुत्र नहीं हो रहा है। एक पुत्री है लेकिन उसे एक पुत्र की जरूरत है। तब बाबा ने कहा कि इसका उपाय है और रात को बिना किसी को बताए कमरे में आना तो मंत्रोच्चारण कर दवा देंगे।

4 of 5
महिला तीर्थयात्री के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसका पति व पुत्री आश्रम की छत पर सो रहे थे तभी वह देर रात बाबा के कमरे में आई तो बाबा ने दवा व मंत्रोच्चारण के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो बाबा ने मुंह दबाकर पति व पुत्री को जान से मरवाने की धमकी दी। जिससे वह डर गई। बुधवार की सुबह जब दंपति आश्रम से चले गए तो रास्ते में महिला ने पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला तीर्थयात्री के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दंपति ने नया गांव थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाप्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बाबा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बाबा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें