सफारी पार्क में मौजूद चार भालुओं में दो को टीबी हो गई है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली ने इसकी पुष्टि की है। ये है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 3
इटावा सफारी पार्क में भालू
इटावा सफारी पार्क में दोनों भालुओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद सफारी प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। बीमारी से पीड़ित दोनों भुलाओं का इलाज शुरू कर दिया गया है और उन्हें अलग बाडे़ में रहने का इंतजाम किया जा रहा है। सफारी पार्क में भालू कुन्नी, कालिया, शंकर और भोला हैं। इनकी रूटीन मेडिकल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। जांच में पाया गया कि भालू शंकर और भोला टीबी से संक्रमित हैं।
पिछले सप्ताह ही सफारी प्रशासन को यह रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य भालू कुन्नी और कालिया को इनसे अलग कर दिया गया है। उन्हें भालू सफारी के दूसरे एनिमल हाउस सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही भोला और शंकर का आईवीआरआई की गाइड लाइन के अनुसार डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि कहा तो यह तक जा रहा है कि सफारी प्रशासन दोनों ही संक्रमित भालुओं को सफारी से हटाने के प्रयास में है, जिससे अन्य जानवरों को टीबी के संक्रमण से बचाया जा सके।