फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट की महिला मंत्री ने अखिलेश-मायावती के बारे में कही ये बड़ी बात, क्यों किया तलाक का जिक्र

Thu, 06 Jun 2019 03:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
लोकसभा चुनाव में यूपी पर अपनी खोई हुई सत्ता पाने के लिए मायावती ने अखिलेश यादव का हाथ थामा था। चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब मायावती अखिलेश पर हार का ठीकरा फोड़ती हुई नजर आ रहीं हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
मायावती ने उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया तो अखिलेश ने भी जवाब में कहा कि हम भी अकेले लड़ सकते हैं। इन सब के बीच मोदी कैबिनेट की एक महिला मंत्री का बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : Facebook
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। हुआ भी यही। बेमेल गठबंधन का तलाक हो गया।

 

4 of 6
मायावती व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती कभी गेस्टहाउस कांड नहीं भूल सकतीं। उनके साथ जो हुआ था, उसे भूल पाना उनके लिए आसान भी नहीं है। इससे पूर्व उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। भाजपाई व समर्थक सुबह आठ बजे ही चिल्ली मोड़ पर पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala
काफी लंबे इंतजार के बाद साध्वी का काफिला कानपुर देहात(मूसानगर) की ओर से जिले में आया तो समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद काफिला जहानाबाद, बिंदकी, बावनी इमली स्मारक पहुंचा। बावनी इमली में साध्वी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
उन्होंने कहा कि बावनी इमली ऐतिहासिक विरासत है। इसके बाद भी इसका ध्यान नहीं दिया गया। वह इसे पर्यटन स्थल बनाने के लिए जल्द ही पीएम से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला है, ग्रामीण क्षेत्र में जो कार्य अधूरे रह गए थे वह जल्द पूरे होंगे। फतेहपुर के साथ-साथ बुंदेलखंड का भी चतुर्दिक विकास कराया जाएगा। साध्वी ने रास्ते में चौराहे-चौराहे पर काफिले को रोक कर महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें