फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक बैंक बंद होने की अफवाह, एक हजार से ज्यादा खाताधारकों ने दो दिन में निकाले एक करोड़ रुपये

Fri, 04 Oct 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बैंक में रुपये निकालने वालों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बैंक ऑफ बड़ौदा की बाकरगंज शाखा बंद होने की अफवाह ने यहां के खाताधारकों, अफसरों, कर्मियों की नींद उड़ा दी। खाताधारकों ने दो दिन के भीतर बैंक से एक करोड़ रुपये की नकदी निकाल ली। दर्जनों खाताधारकों ने खाता बंद करने के लिए बैंक में आवेदन कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम से लोगों ने पूरे दिन निकाले रूपये - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई इस हलचल को नियंत्रित करने के लिए बैंक प्रबंधन को जगह जगह सूचना चस्पा करनी पड़ी कि बैंक कहीं नहीं जा रहा है। इसे बंद नहीं किया जा रहा है। अफवाह पर ध्यान न दें। बैंक के सूत्र बताते हैं कि एक अक्तूबर की सुबह बैंक खुलने से पहले ही यहां 50-60 लोग इकट्ठा थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
बैंक में रुपये निकालने वालों की भीड़ लगी रही - फोटो : अमर उजाला
पहले समझ में नहीं आया लेकिन बाद में ये सभी बैंक के अंदर आ गए और पैसा निकालने के लिए फार्म भरने लगे। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक 600 से ज्यादा लोगों ने 60 लाख रुपये निकालेे। आम तौर पर छोटी शाखाओं में इतनी नकदी नहीं होती।

 

4 of 5
बैंक ऑफ बड़ौदा के बंद होने की उड़ी थी अफवाह - फोटो : अमर उजाला
बैंक को उस दिन आननफानन में दूसरी शाखा से कैश की व्यवस्था करनी पड़ी। बैंक परिसर में लगे एटीएम बूथ पर भी रात तक भीड़ लगी रही। दो अक्तूबर को छुट्टी थी। तीन अक्तूबर यानी गुरुवार को फिर वही हालात पैदा हो गए। हालांकि भीड़ पहले दिन जितनी नहीं रही लेकिन जमा पैसा निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक ऑफ बड़ौदा के बंद होने की उड़ी थी अफवाह - फोटो : अमर उजाला
दो दिन में बैंक से एक करोड़ रुपये निकाले गए। लगातार कैश निकलता देख अफसरों ने खाताधारकों से बात की तो पता चला कि बैंक बंद होने की सूचना पर वे आए हैं। इस पर अफसरों ने उन्हें समझाया। बैंक बंद नहीं होने की सूचना जगह जगह चस्पा की, तब जाकर दोपहर बाद लोगों का आना कम हुआ। 

किसी ने बैंक बंद होने की अफवाह उड़ा दी थी। खाताधारकों से यही कहना है कि ऐसी बातों पर ध्यान न दें। बैंक यहीं रहेगा। न कहीं दूसरी जगह शिफ्ट होगा और न ही बंद होगा। 
आलोक श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें