फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाॅलीवुड की 16 फिल्मों में काम करने के बाद भी इस एक्टर काे नहीं मिला अच्छा राेल

Sun, 11 Mar 2018 03:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मनमाेहन तिवारी
'भाभी जी घर पर हैं' के मनमाेहन तिवारी 16 से भी अधिक फिल्माें में काम कर चुके हैं पर अब भी उन्हें एक अच्छे राेल की तलाश है। कालका में जन्मे और शिमला में पले-बढ़े रोहिताश गौड़ को सबसे पहले सब टीवी पर आने वाले शो ‘लापतागंज’ में मुकुंदी लाल गुप्ता का रोल करने पर पहचान मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राेहितास
रोहिताश ने कहा कि ‘लापतागंज सीरियल में काम करने की वजह से कानपुरिया भाषा से मेरी जुबान का तालमेल पहले ही हो चुका था। मेरे लिए आसान था कनपुरिया स्टाइल में बातचीत करना। दूसरी बार कानपुर आया हूं।  वह दूरदर्शन के ‘जय हनुमान’ समेत 15 से ज्यादा टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।



 
विज्ञापन

3 of 4
लड़कियाें के बीच काफी फेमस है तिवारी जी
मुंबई में मेरे कुछ दोस्त इसी शहर से ताल्लुक रखने वाले हैं। यही वजह रही कि मैं कनपुरिया कल्चर को आसानी से समझ गया। 16 फिल्मों में काम कर चुका हूं लेकिन किसी भी फिल्म में कोई अच्छा रोल अभी तक नहीं मिला।

 
विज्ञापन

4 of 4
भाभी जी के साथ तिवारी जी
रोहिताश ने दोस्तों से सुनी कानपुर की कुछ रोचक कहानियां भी सुनाईं। रोहिताश ने बताया कि बचपन में वह अपने परिवारवालों के साथ जब पहली बार कानपुर आए थे तब यहां बहुत गंदगी हुआ करती थी। जाजमऊ के पास से निकलने पर तेज दुर्गंध आती थी, शायद वह दुर्गंध चमड़ा फैक्ट्रियों की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें