फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट हादसा: पति-पत्नी समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, शवों को वाहन में रखते समय फूट-फूट कर रोए परिजन

Wed, 23 Sep 2020 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
चित्रकूट हादसा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनुसुईया मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मृत पांच में से चार सदस्य एक ही परिवार के थे। पति-पत्नी के अलावा मृत दंपती की भाभी व भतीजे की जान चली गई।

इस दर्दनाक घटना में 35 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। मंगलवार को मृतकों के पांचों शवों को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन एक ही गाड़ी में अपने गांव फतेहपुर सरायहार ले गए। इस दौरान परिजन फूट-फूट कर रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत में सुधार होने पर उनके गृह जनपद भेज दिया गया है। सोमवार की शाम जिले से सटे नयागांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच की मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिसमें फतहेपुर जिले के सरायहार लोघी गंज के एक ही परिवार के चार सदस्य हैं। पति-पत्नी सहित भाभी व भतीजे की मौत हुई। जिसमेेें रामकिशोर मौर्य (60)पुत्र प्यारेलाल, उनकी पत्नी फूलकुमारी मौर्य(55), भाभी सावित्री मौर्य पत्नी बाबू लाल मौर्य व भतीजा लवकुश (22) शामिल हैं।

परिजन पोस्टमार्टम हाउस में फूट-फूट कर रो रहे थे। मृतक रामकिशोर के पुत्र राजू मौर्य व बृजेश मौर्य ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्य इस हादसे में जान गवां बैठे हैं। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को रिश्तेदार ढांढस बंधवाते रहे।

 

4 of 5
यूपी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार बहनों के बीच इकलौता भाई था लवकुश
मृतकों में लवकुश मौर्य पुत्र रामकरण मौर्या निवासी सरायहार लोघी गंज जिला फतेहपुर चार बहनों के बीच एक ही भाई था। जिसको लेकर बहनें रोती रही कि अब किसके हाथ में राखी बांधेंगी। परिवार का एकलौता चिराग चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चित्रकूट हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक ही गाड़ी में पांच शव रख ले गए घर
पांच मृतकों में दो शवों का पोस्टमार्टम चित्रकूट में हुआ। जिसमें  राम किशोर व लवकुश के जबकि जिले की सीमा से लगे मप्र सतना जिले में फूल कुमारी, सावित्री देवी, व बृजरानी का पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन सभी के शव रिश्तेदार एक प्राइवेट निजी गाड़ी में रखकर ले गए। जबकि एंबुलेंस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें