यूपी पुलिस का काफिला
- फोटो : amar ujala
इटावा की सीमा से मुख्तार का काफिला औरैया की सीमा में प्रवेश कर गया। यहां से होते हुए कानपुर देहात के सिंकदरा पहुंचेगा। वहां से बांदा जाने के दो रूट हैं। एक रूट भोगनीपुर के मूसानगर होते हुए घाटमपुर, हमीरपुर, महोबा से बांदा जाता है। दूसरा रूट कानपुर के बारा टोल प्लाजा से फतेहपुर से बिंदकी होते हुए बांदा जाता है। थोड़ी देर में तय हो जाएगा कि काफिला किस रूट से बांदा जाएगा।