कानपुर। स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज पार्क में दुर्गा पूजा का चबूतरा (वेदी) टूटने के दूसरे दिन गुरुवार को बंगाली समाज भड़क गया। शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बंग भवन, बेनाझाबर में बैठक कर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के बेटे अनूप पचौरी के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। ऐलान किया गया कि जब तक चबूतरा नहीं बनेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। शुक्रवार को एसएसपी, डीएम, महापौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। छह मई को बंगाली समाज बाल निकुंज पार्क से कैंडल मार्च निकालेगा। मोतीझील चौराहे पर जाम लगाने के बाद केडीए के बाहर नारेबाजी की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 4
मीटिंग करते बंगाली समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को स्वरूपनगर के बाल निकुंज पार्क में दुर्गा पूजा का चबूतरा तोड़ दिया गया। बंगाली समाज ने बाल निकुंज संस्था के उपाध्यक्ष अनूप पचौरी पर चबूतरा तुड़वाने का आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला था। गुरुवार को दुर्गा पूजा समितियों ने बंग भवन में बैठक की। इसमें अर्मापुर दुर्गा पूजा कमेटी, लाल बंगला दुर्गा पूजा कमेटी, काली बाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी, शास्त्री नगर दुर्गा पूजा कमेटी, अशोक नगर दुर्गा पूजा कमेटी, निखिल बंग समिति, सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रभी भट्टाचार्य ने कहा कि चबूतरा हटाना था तो हमें सूचना दी जानी चाहिए। पार्क में कब्जे की कोशिश हो रही है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। अजय धर ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि विरोध तब तक जारी रखेंगे जब तक चबूतरा बन नहीं जाएगा। बैठक में संजय भट्टाचार्य, शांतनु, अमिताभ बोस, मधु, रेखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 4
टूटा मंदिर का चबूतरा और बिखरी पड़ी मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
बाल निकुंज संस्था पर एक नजर
स्वरूप नगर में बाल निकुंज संस्था पार्क की देखरेख करती है। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी इसके अध्यक्ष और उनके बेटे अनूप पचौरी उपाध्यक्ष हैं। संस्था के चुनाव तीन वर्ष में होते हैं। संस्था एक स्कूल भी चलाती है। जिसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को 500 रुपए में वर्ष भर की शिक्षा दी जाती है। पार्क को दुर्गा पूजा और शादी समारोह के लिए किराए पर दिया जाता है। इससे मिलने वाला पैसा संस्था विकास के कामों पर खर्च करती है।
कौन क्या बोला
अक्सर दिन में अराजकतत्व आते थे। कई बार शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत की थी। यहां कोई वेदी नहीं थी। बीते कई दशकों से हमारी संस्था न्यूनतम किराया लेकर दुर्गा पूजा कमेटी को मैदान देती थी। दुर्गा पूजा कार्यक्रम पहले की तरह ही चलेगा।
अनूप पचौरी, उपाध्यक्ष, बाल निकुंज संस्था
बिना सूचना के तोड़फोड़ करना गलत है। हम लोगों की इसकी सूचना देनी चाहिए थी।
शताब्दी बोस, सदस्य सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी