फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी जानें, हज यात्रियों को किन कारणों से जाना पड़ सकता है जेल

Fri, 27 Jul 2018 05:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर हज यात्री को जेल हो सकती है
दुनिया भर से लाखों मुसलमान हर साल हज करने सऊदी अरब आते हैं। हज यात्रा के वक्त सऊदी में आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो जाती हैं। पिछले बरस कुल 83 लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब आए थे। इनमें से साठ लाख से ज्यादा लोग सउदी अरब के धार्मिक केंद्र अल-उमरा भी गए।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दो बातों पर ध्यान देने की जरूररत...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हज 2018
पिछले दशक में औसतन हर बरस 25 लाख मुसलमानों ने हज किया। दो बातें हैं जिन पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पहली साल के एक खास समय में ही हज यात्रा की जाती है और दूसरी बात ये सऊदी अरब ने हज आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए हर एक देश का एक कोटा तय कर रखा है। ऐसे में सऊदी सरकार ने हज यात्रियों के लिए विशेष कायदे और कानून भी बनाए रखे हैं।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन वजहों से जाना पड़ सकता है जेल...
विज्ञापन

3 of 5
हज 2018
सऊदी पहुंचकर अगर हज यात्रियों ने पान मसाला, तंबाकू से बने उत्पाद, शराब और कामोत्तेजक वस्तुओं का इस्तेमाल किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इस संबंध में सऊदी से सेंट्रल हज कमेटी को पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि सऊदी में नशीली वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए भारत से आने वाले हज यात्रियों को इस संबंध में अवगत करा दिया जाए। इन वस्तुओं को सऊदी सरहद में भी नहीं ले जाया सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- वापस भारत भेजा जा सकता है...

4 of 5
हज 2018
सऊदी से पत्र मिलने के बाद सेंट्रल हज कमेटी ने इस संबंध में सभी राज्यों को बृहस्पतिवार को सरकुलर जारी कर दिया है। सरकुलर में कहा गया है कि सऊदी में नारकोटिक्स पदार्थों की तरह तंबाकू, शराब आदि पर भी प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर हज यात्री को जेल हो सकती है और वापस भारत भेजा सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फ्लाइट के लिए तीन दिन बचे हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हज 2018
तंजीम खुद्दाम आजमीन-ए-हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि अब हाजियों के फ्लाइट के लिए तीन दिन और बचे हैं। अधिकांश हज यात्री जा चुके हैं। वैसे प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एहतियात बता दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें