आपको जानकर हैरानी होगी किन्नर अपनी दुनियां में मस्त नजर तो आते हैं लेकिन उनके जीवन में धर्म और आध्यात्म का बहुत बड़ा महत्व है। कई अवसरों पर बिना किन्नरों के कुछ तो धार्मिक कार्य पूरे ही नहीं माने जाते हैं। कहते हैं कि इनके नाराज हो जाने से कई बार दिक्कतों का सामना कर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन्नरों के जीवन में घंटे से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे...
विज्ञापन
2 of 10
किन्नर सम्मेलन
यूपी के हमीरपुर में इन दिनों किन्नरों का सम्मेलन चल रहा है। जिसमें प्रदेश के अलावा तमाम राज्यों से सैकड़ों किन्नर यहां शामिल होने के लिए आए। किन्नर शिवांगी व छिबरामऊ से आए किन्नर सोनी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
3 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में ढोल नगांड़ों बैंडबाजा के साथ किन्नरों का जुलूस गेस्ट हाउस से भारी उत्साह के साथ निकाला गया। सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में किन्नरों ने विधिविधान के साथ घंटा चढ़ाया। जुलूस में किन्नर नाचते गाते चल रहे थे। वही व्यापार मंडल, नवयुवक संघ व अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत कर लंगर वितरित किया।
4 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में किन्नरों का सम्मेलन चल रहा है। जिसमें दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में किन्नर आए है। सम्मेलन के पांचवें दिन गेस्ट हाउस में किन्नरों का जुलूस निकला। जुलूस में डीजे, बैंडबाजा व नगांड़ा ढोल शामिल रहे। ढोल की थाप पर किन्नर नाचते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
वही लोगों ने अपने मकान की छतों से किन्नरों के जुलूस पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जुलूस सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस के आगे आगे कानपुर से आए किन्नर पाषर्द कादिर सिर में घंटा रखे चल रहे थे। जुलूस मंदिर पहुंचने पर किन्नर पायल पांडेय ने जोर से जयकारा लगाया।
विज्ञापन
7 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किन्नरों का एक दल मंदिर के अंदर गया। जहां पुजारी ने विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कराया। इसके बाद घंटे को मंदिर में टांगा गया। और फिर घंटे को किन्नरों ने बजाया। इसके बाद यहां नवयुवक संघ द्वारा लगाए गए लंगर के स्टालों में व्यजंनों का किन्नरों ने आनंद लिया।
8 of 10
किन्नर सम्मेलन
जमात की भलाई के लिए आयोजित होते है सम्मेलन सम्मेलन का मकसद अपनी जमात की भलाई व एकता कायम रखना है। यह बात कानपुर से आए किन्नर/पार्षद कादिर ने कही। उन्होंने बताया कि उनकी जमात का जिस स्थान पर सम्मेलन आयोजित होता है। वह वहां उस स्थान पर मंदिरों में घंटा आदि चढ़ाते है। कहा कि हमीरपुर में सम्मेलन होने पर उनकी मनोकामना पूरी हुई।
9 of 10
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
किन्नर शिवांगी व सोनी रहे आकर्षण का केंद्र फिरोजाबाद से आए किन्नर शिवांगी व छिबरामऊ से आए किन्नर सोनी आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों किन्नरों ने पूरे जुलूस के रास्ते में जमकर डांस किया। जबकि जुलूस में चल रहे तमाम किन्नर अपनी दुनियां में मस्त नजर आए।
हमीरपुर में किन्नरों का विशाल सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
कोई सेल्फी लेने में व्यस्त रहा तो दूसरे किन्नरों की फोटो खीतते रहे। जिला अस्पताल मार्ग में लगा जाम जुलूस जैसे ही जिला महिला व पुरुष अस्पताल के सामने पहुंचा। तभी यहां किंगरोड व सुभाष बाजार को जाने वाले मार्ग में जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में पुलिस कर्मियों के पहुंचने व जुलूस को आगे बढ़वाने पर जाम खुल सका।