बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर छुट्टी के दिन गांव के आवास पर अपने लोगों व जनता से मुलाकात करते थे। छुट्टी के अलावा वह अधिकतर शहर के सिविल लाइंस स्थित आवास में रहते थे। यहां हर समय भारी भीड़ मौजूद रहती थी।
विज्ञापन
2 of 4
विधायक का जिले का आवास
- फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलदीप सिंह पर सीबीआई के शिकंजा कसते ही समर्थकों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। विधायक के गांव से लेकर शहर स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहता है। सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद समर्थक विधायक के मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। शहर स्थित आवास पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहते थे। अब चुनिंदा लोग ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
विधायक का गांव का आवास
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी के आरोप के बाद सीबीआई की कार्रवाई शुरू होते ही गांव व शहर स्थित आवास पर सन्नाटा पसर गया। विधायक के समर्थकों ने गांव से लेकर शहर के आवास से दूरी बना ली है।
विधायक के मामले में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। शहर स्थित विधायक के आवास के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां पहले हर समय सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहते थे। अब चंद लोग ही दिखाई पड़ रहे हैं।