भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कानपुर की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) विंध्यवासिनी ग्लासवेयर लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ और अलीगढ़ की भी एक-एक एनबीएफसी का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
शहर की एनबीएफसी विंध्यवासिनी ग्लासवेयर लिमिटेड का कार्यालय माल रोड स्थित सिटी सेंटर के चतुर्थ तल पर है। लखनऊ की कंचनजंघा फाइनेंस एंड लीजिंग लिमिटेड कंपनी का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसका कार्यालय कुलभास्कर कॉम्प्लेक्स, जीबी मार्ग, लखनऊ में है।