फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 3500 करोड़ निवेश करेंगे मशहूर जहाज कारोबारी कानपुर के रवि बाबू, अगला प्रोजेक्ट अबूधाबी में 

Sat, 01 Dec 2018 01:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- लिक्विड नेचुरल गैस, शिपिंग और पोर्ट व्यवसाय का शुरू किया विस्तार
- ओएनजीसी के साथ मिलकर तेल के दो कुओं पर काम शुरू, तीसरा प्रोजेक्ट 2019 में अबूधाबी में 
- सड़कों पर यातायात कम करने क लिए बेडे़ में शामिल करेंगे पांच नए माल वाहन जहाज 
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर शहर के बड़े कारोबारी और मॉरिशस की फोरसाइट ग्रुप इंटरनेशनल कंपनी के मालिक रवि कुमार मेहरोत्रा देश में 3500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह निवेश कंपनी के मूल व्यवसाय लिक्विड नेचुरल गैस, पोर्ट और शिपिंग कारोबार के क्षेत्र में होगा।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
कंपनी ने बीते दो साल में तीन नए साइबर ऑयल रिग (उच्च तकनीक पर आधारित तेल के कुएं) के अधिग्रहण पर करीब 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। तेल के कुओं की खुदाई और तेल निकासी से संबंधित कंपनी के दो प्रोजेक्ट विवेकानंद-1 और विवेकानंद-2 ओएनजीसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तीसरा प्रोजेक्ट 2019 में विवेकानंद-3 के नाम से अबूधाबी में शुरू होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
कानपुर शहर के आर्यनगर निवासी रवि कुमार मेहरोत्रा अब लंदन में रहते हैं। शुक्रवार को वह शहर पहुंचे और अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के दीर्घकालिक आर्थिक विकास में सहयोग देने के मकसद से यह निवेश किया जा रहा है।
 

4 of 5
डेमो पिक
कंपनी की शिपिंग डिवीजन में भी विस्तार की योजना है। कंपनी ने भारत में कच्चे तेल की मांग और आयात पर निर्भरता को देखते हुए वर्ष 2019 तक पांच भारी माल वाहन जहाजों पर भी निवेश की योजना तैयार की है। देश के 7500 किलोमीटर के समुद्री तट पर शिपिंग की यह योजना सड़कों पर यातायात के दबाव को कम करेगी। उन्होेंने कहा कि देश में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
ऐसी स्थितियां दुनिया के किसी देश में नहीं है। अपने ऑयल रिग प्रोजेक्ट का नाम विवेकानंद रखने के पीछे देश की महान हस्ती को दुनिया के सामने लाने की तरकीब बताई। कहा कि काम करने वाले लोग विवेकानंद का मतलब समझेंगे। विवेकानंद-3 प्रोजेक्ट की शुरुआत जनवरी 2019 में अबूधाबी में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें