औरैया में मासूम से दुष्कर्म और हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरी व मवेशियों के सहारे होता था परिवार का भरण पोषण
पीड़ित पिता ने बताया कि वह मजदूरी व मवेशियों की खरीद फरोख्त कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पांच बेटियां व दो छोटे-छोटे बेटे हैं। उसकी तीसरे नंबर की बेटी मृतका कभी-कभी उसके साथ खेतों पर मवेशियों को चराने के लिए लेकर जाती थी। शुक्रवार को बेटी मवेशियों को लेकर खेतों पर गई थी, जहां अनहोनी का शिकार हो गई।