फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

Sat, 11 Feb 2017 03:36 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
हिन्दुस्तान के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपनी दो अर्थी नाटक शैली से मशहूर होने वाले नये जमाने के नौटंकी स्टार रम्पत की प्रेम कहानी भी बड़ी अजीब है। पंद्रह हजार से ज्यादा स्टेज शो, सैकड़ों फिल्में और दर्जनों यूट्यूब शो में काम कर चुके रम्पत अपनी फूहड़ कॉमेडी से सबको खूब लोटपोट करते आ रहे हैं।
रम्मपत ने अपनी सुहाग रात वाली बात को कुछ इस रोचक अंदाज से सुनाया... 
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

2 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
कानपुर के बाबूपुरवा बगाही में अपने परिवार के साथ रह रहे नौटंकी स्टार रम्पत भदौरिया पुराने दिनों की बातें बताते-बताते यादों के झरोखों में खो गए। रम्पत ने कहा कि 35 साल पहले की बात है जब नौटंकी में वह बहुत ज्यादा फेमस नहीं थे तभी एक दिन प्रतापगढ़ में स्टेज पर ही उनकी मुलाकात रानी से हुई। 
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

3 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रानी बड़ी ही नखरे वाली थीं। दोनों ने कई बार साथ में स्टेज शो किए हैं। मजाक कब प्यार में बदल गया कुछ पता ही नहीं चला। रानी की अदाओं पर दर्शक तो दीवाने ही थे लेकिन रानी को अपना बनाने के लिए मुझे कई बार थप्पड़ तक खाने पड़ गए। 

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

4 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रम्पत बताते हैं कि उनके पिता पुलिस में थे बड़े जतन के बाद तो पिता को यह कह कर पटा पाये थे कि नौटंकी पेशा ही मेरे लिए बना है और यही करना है। उसके बाद रानी से शादी की बात का जिक्र अपने घरवालों से करना आसमान से तारे तोड़ने जैसा काम था। फिर तभी एक दिन रानी से मैने अपने प्यार का इजहार स्टेज पर ही कर दिया। पहले तो रानी ने इसे मजाक समझा लेकिन बाद में मेरी आंखें देखकर उन्होंने सब समझ लिया। 
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

5 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
बड़े जतन के बाद हम दोनों ने अपने परिवारवालों को अपनी शादी के लिए मनाया। फिर जाकर 1982 में दोनों की शादी कानपुर में ही हुई। शादी के बाद तीसरे दिन हम दोनों को सुहागरात मनाने का समय मिला। 
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

6 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रम्पत ने बताया कि शादी के तीसरे दिन अभी बस प्यार की शुरुआत होने ही वाली थी कि अचानक जोरदार आवाज आई और घर से सामने लगा ट्रांसफॉर्मर फुक गया। बिजली जा चुकी थी चारों ओर बस अंधेरा ही अंधेरा था। 
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

7 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रानी स्टेज पर भले ही बिफिक्रे अंदाज में बोलती और एक्टिंग करती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल शांत और शर्मीली हैं। सुहागरात वाले दिन अचानक बिजली चली जाने के बाद हम दोनों के बीच कोई प्यार नहीं हो पाया, फिर सुबह के इंतजार में पूरी रात बातों-बातों में ही कट गई। 

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

8 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रानी बताती हैं कि शादी से पहले हम दोनों एक दूसरे को करीब दो साल से जानते थे इसी बीच प्यार हो गया लेकिन शादी के बाद जिंदगी बिल्कुल बदल सी गई थी। उन दिनों नौटंकी शो के बहुत काम आते थे दूर-दूराज के शहरों में जाना पड़ता था। 

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

9 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रम्पत ने बताया कि होली का समय था मुंबई में शो के लिए एक बड़ी कंपनी ने बुलाया था। हम दोनों अंधेरी के एक होटल में रुके थे अचानक एक प्रशंसक उनके कमरे में शराब के नशे में घुसा और ऊल-जुलूल हरकतें करने लगा। उसकी कमर में पिस्तौल घुसी हुई थी मैं तो डर के मारे बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन

खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...

10 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
आधे घंटे बाद लौटकर आया तो देखा रानी उसे मार-मार कर कमरे के बाहर निकाल रही थीं। रानी बहुत गुस्से में थीं और खाना खाकर सो गईं। इस तरह सुहागरात का एक और मौका हाथ से निकल गया। रम्पत कहते हैं कि वह भी कम नहीं थे अगला चांस पाते ही उन्होंने सारी कसर पूरी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें