राम मंदिर निर्माण को लेकर इस समय माहौल गर्माया हुआ है। कुंभ में भी संतों की धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई वहीं कानपुर रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंच से कहा था बीजेपी सरकार राम मंदिर निर्माण को लेकर कटिबद्ध है। इसी के साथ हरदोई पहुंचे श्री राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े एक महंत का भी बयान सामने आया है।