अयोध्या मेें भगवान राम मंदिर बनवाने को लेकर श्रीश्री रविशंकर की पहल व संत- मौलानाओं से मध्यस्थता करने से जगद्गुरू रामभद्राचार्य नाराज दिखे। चित्रकूट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री श्री की मध्यस्थता पर कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि श्रीश्री को किसी ने मध्यस्थता करने का अधिकार नहीं दिया है न ही वह इस काम के लिए अधिकृत हैं। मुसलमान माने या न माने मंदिर तो जरूर बनेगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
जानकीकुंड स्थित कांच मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पद्मविभूषित स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि श्रीश्री अयोध्या मसले में बेवजह कूद पडे़ हैं। इसके लिए वह सरकार, रामजन्म भूमि न्यास की ओर से अधिकृत नहीं हैं।
4 of 5
डेमो पिक
यह मामला अदालत में विचाराधीन है पूरी संभावना है कि जून तक इसकी सुनवाई पूरी होगी। इसके बाद मंदिर निर्माण शुरू होगा। मुस्लिम समुदाय न माना तबभी मंदिर बनवाया जाएगा।
जहां तक अयोध्या में मस्जिद बनवाने का सवाल है तो बाबरी मस्जिद के नाम से कोई मस्जिद नहीं बनेगी। यदि मस्जिद निर्माण का प्रस्ताव आया तो 84 कोष की परिक्रमा के बाहर या सरयू नदी के उस पार बनवाया जाएगा।