फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बहनों को अपने बीच पाकर खुशी से गदगद हुए सैनिक भाई, अंशी घर से बनाकर लाई ढाई फिट की राखी

Sun, 06 Aug 2017 10:14 AM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सैनिक भाईयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाती स्कूल की छात्राएं - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बहनों को अपने बीच पाकर सैनिक खुशी से गदगद हो गए। कलाई पर राखी बांधने के लिए सैकड़ों बहनें लाइन लगाये खड़ी थीं हर किसी के चेहरे पर खुशी के साथ गर्व साफ झलक रहा था। ये नजारा था कानपुर के जरौली स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज का। स्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच सेना की गाड़ियां आकर रुकीं और एक-एक करके तमाम सैनिक भाई छोटी-छोटी बहनों को देखकर अपनी पुरानी यादों में खो गए। 
विज्ञापन

2 of 6
सैनिक भाईयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाती टीचर - फोटो : ओपी वाधवानी
कानपूर के बर्रा फेस 2 जरौली स्थित सरदार पटेल इण्टर कॉलेज में शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों के साथ स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन मनाया।   
विज्ञापन

3 of 6
सैनिक भाईयों को राखी बांधती टीचर - फोटो : ओपी वाधवानी
भारत की सीमा पर तैनात हमारे सैनिक आतंकवादियों और पकिस्तान की सेना से मोर्चा लेते हुए भले शहीद हो रहे हो। लेकिन इस देश की बेटियां सीमा पर तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहती है । शनिवार को कानपुर के सरदार पटेल इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने रक्षा बन्धन से पहले आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों को राखी बाँधी।  

4 of 6
सैनिक भाईयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाती स्कूल की छात्राएं - फोटो : ओपी वाधवानी
इस मौके पर सेना के जवानों को कॉलेज की छत्राओं और टीचरों ने राखी बांध कर उनके देश सेवा के जज़्बे को सलाम किया और उनकी लम्बी उम्र की मनोकामना की।
विज्ञापन

5 of 6
सैनिकों को अपने हाथ से बनी ढाई फिट की राखी बांधती अंशी विश्वकर्मा - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
आईटीबीपी के कर्नल राज नारायण सिंह अपनी बटालियन के साथ कॉलेज पहुंच कर देश की रक्षा का संकल्प दोहराया। सैनिकों ने भी अपनी बहनो को देश की रक्षा के लिए वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैनिक भाईयों को राखी बांधती बच्ची - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बहनों से राखी लेकर यह आश्वदन दिया कि वह देश की रक्षा हमेशा करते रहेंगे। सैनिकों ने बहनों से मिठाई भी खाई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें