फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, कहा 'पाकिस्तान पर बोल रहे, कानून व्यवस्था पर चुप्पी'

Tue, 15 Oct 2019 11:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में कांग्रेस की मऊ व ऐचवारा गांव में आयोजित सभाओं में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेता सभाओं में पाकिस्तान के बारे में खूब बोलेंगे जबकि प्रदेश की कानून व्यवस्था के मामले में खामोश रहेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोला। यह भी कहा कि अन्ना प्रथा व महंगी बिजली से किसान हलाकान पर सरकार का ध्यान नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कांग्रेस की मऊ व ऐचवारा गांव में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में प्रत्याशी रंजना पांडेय के समर्थन में सभा हुई। सभा में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा के नेता मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए पाकिस्तान के मामले में ही बोलते है। आम जनता की समस्याओं से उनका लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कारखाने बंद हो रहे हैं। जो सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे सकती, उसको बिजली के रेट बढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार अलग अलग टैक्स डीजल पेट्रोल पर लगा रही हैं।
 

4 of 5
उपचुनाव के लिए चित्रकूट में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जिस कारण बाइक से चलना भी मुश्किल हो रहा है। तिवारी ने कहा कि अन्ना जानवरों के कारण किसान रात दिन अपने खेत ताकने को मजबूर हैं। दुष्कर्मी एसी में रखे जाते हैं, जबकि पीड़िता जेल में रखी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रमोदी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रचार करने नहीं आ रहे, क्योंकि उनके पेच कस दिए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री लगाई। दूसरी सरकार आने पर बंद हो गई। पाठा क्षेत्र का विकास किया। दूसरी सरकार आने पर नहीं हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें