फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्याें मचा है राज्यसभा चुनाव 2018 के लिए घमासान, क्या है इसकी चुनावी गणित

Fri, 23 Mar 2018 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
राज्यसभा चुनाव

23 मार्च वाे दिन जाे देश की सियासत के लिए बेहद अहम हाेने जा रहा है। इस दिन राज्यसभा की 58 सीटाें के लिए चुनाव हाेगा। इस चुनाव काे भाजपा राज्यसभा में अपना गणित मजबूत करने के माैके के ताैर पर देख रही है। विपक्ष पर अपने-अपने किलाें काे बचाने की काेशिश में लगा हुअा है।  हम अापकाे राज्यसभा का पूरा गणित बताएंगे और जानेंगे कि देश की राजनीति पर इन चुनावों का कितना असर होगा। 
 
 

विज्ञापन

23 मार्च को राज्यसभा के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

2 of 9
राज्यसभा चुनाव 2018

23 मार्च को राज्यसभा के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम काे परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि 16 राज्यों से कुल 58 सीटों के लिए राज्यसभा सदस्य चुने जाने हैं, लेकिन 25 से ज्यादा उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है।
 

 

 

विज्ञापन

क्या कहता है राज्यसभा का मौजूदा गणित

3 of 9
राज्यसभा चुनाव 2018
राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं। एनडीए के पास 77 सदस्य हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा भाजपा के 58 सदस्य हैं। अन्य दलों में जेडीयू के 7, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना के 3-3 सदस्य, पीडीपी के 2 और चार अन्य दलों के एक-एक सदस्य हैं, जो एनडीए के घटक दल हैं। राज्यसभा में विपक्ष व अन्य दलों के पास 168 सदस्यों का दम है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 54 सदस्य हैं।
 

 

राज्यसभा चुनाव 2018 के बाद की संभावना 

4 of 9
राज्यसभा चुनाव
यदि सब कुछ उम्मीद के मुताबिक हुआ तो इन राज्यसभा चुनावों के बाद भाजपा सदस्यों की संख्या 58 से बढ़कर 68 हाेगी और कांग्रेस सदस्यों की संख्या 54 से घटकर 48 हो सकती है। भाजपा ने 27 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिनमें से आठ केंद्रीय मंत्री रिटायर होने वाले हैं।
 

 

विज्ञापन

भाजपा ने राज्यसभा के लिए इन्हें दी है टिकट

5 of 9
अखिलेश यादव एवं मायावती
इनमें वित्त मंत्री अरुण जेटली यूपी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत एमपी, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार, कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और रसायन राज्यमंत्री मनसुख भाई मंडाविया गुजरात के नाम शामिल हैं। इसी के साथ भाजपा संगठन के कई नेता राज्यसभा पहुंचेंगे।

 

विज्ञापन

इस समय 21 राज्यों की सरकारों में भाजपा शामिल है

6 of 9
राज्यसभा चुनाव

इस चुनाव के बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। बता दें कि इस समय 21 राज्यों की सरकारों में भाजपा शामिल है, जिनमें 15 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। जिससे यह साफ तौर पर दिख रहा है कि राज्यसभा चुनावों में भाजपा को शानदार जीत मिलने वाली है। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए चुनाव

7 of 9
राज्यसभा चुनाव

देश के सबसे बड़े  सूबे उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। यहां भाजपा के 8 उम्मीदवारों का अरुण जेटली, अशोक बाजपेयी, कांता करदम, हरनाथ सिंह यादव, अनिल जैन, सकलदीप राजभर, विजय पाल सिंह तोमर और जीवीएल नरसिम्हा राव का राज्यसभा पहुंचना तय है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जया बच्चन राज्यसभा की सांसद होंगी। बसपा की ओर से भीमराव अंबेडकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिवपाल यादव की इंट्री ने इस चुनाव काे अाैर भी खास बना दिया है

8 of 9
अखिलेश यादव
यहां पर भाजपा के 9वें उम्मीदवार और बसपा उम्मीदवार के बीच  मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। शिवपाल यादव की इंट्री ने इस चुनाव काे अाैर भी खास बना दिया है।राज्य में कुल 403 सीटें हैं, सपा के पास 47, बसपा के पास 19 और कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं। एक राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद सपा के पास 10 वोट बचते हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
राज्यसभा चुनाव 2018
हाल ही में राज्य में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी अपने एलाइड पार्टनर बसपा का समर्थन करेगी और इस तरह भीमराव का जीतना तय माना जा रहा है। जबकि भाजपा के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के बाद 28 वोट बचेंगे। अगर भाजपा को निर्दलीयों का समर्थन मिलता है और कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग करें तो भाजपा नौवीं सीट भी जीत सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें