राज्यसभा चुनाव
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। यहां भाजपा के 8 उम्मीदवारों का अरुण जेटली, अशोक बाजपेयी, कांता करदम, हरनाथ सिंह यादव, अनिल जैन, सकलदीप राजभर, विजय पाल सिंह तोमर और जीवीएल नरसिम्हा राव का राज्यसभा पहुंचना तय है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जया बच्चन राज्यसभा की सांसद होंगी। बसपा की ओर से भीमराव अंबेडकर को उम्मीदवार बनाया गया है।