फतेहपुर जिले के के चौधराना मोहल्ले में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की ससुराल है। ससुराल आने पर वह अपना पूरा समय सास श्यामा श्रीवास्तव के साथ ही बिताते थे। एक जून को सास के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने वह यहां आए थे। अरविंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव की बड़ी बहन अर्चना श्रीवास्तव की शादी राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई चंद्रपकाश श्रीवास्तव से हुई थी।
इसके बाद अर्चना की चचेरी बहन शिखा श्रीवास्तव से राजू की शादी हुई थी। राजू और शिखा के एक पुत्री अंतरा और एक पुत्र आयुष्मान हैं। राजू के दोनों साले आशीष और पीयूष लखनऊ में रहते हैं। वहीं नौकरी करते हैं। चचेरे साले अरविंद, सुनील और संजय श्रीवास्तव फतेहपुर में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। शहर के चित्रांश नगर में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, बिंदकी और बकेवर में संचालित है। राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है।