फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर लगेगा प्रतिबंध, राजू श्रीवास्तव ने लिया बड़ा फैसला

Mon, 11 Mar 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन बनाए गए हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव राज्य में फिल्म सिटी की स्थापना जल्द कराने की योजना पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका सबसे पहला काम होगा भोजपुरी फिल्मों से अश्लीलता को खत्म करना।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
उनका कहना है कि भोजपुरी बोली सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। भोजपुरी फिल्मों में जिस तरह से अश्लीलता परोसी जा रही है, वह काफी दुखद है। इसे सख्ती से दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि फिल्म विकास परिषद चेयरमैन के रूप में उनकी बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर प्रदेश में रहने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ सकें। बताया कि वह ऐसा नियम बनाएंगे, जिससे जो भी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर यूपी में फिल्म बनाने आएं, वह यहां के कलाकारों को भी अपनी फिल्म का हिस्सा बनाएं।

 

4 of 5
डेमो पिक
फिल्म निर्माता अपने लीड कलाकार अभिनेता, अभिनेत्री चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे लेकिन सह कलाकार या फिल्मों के सेट लगाने, दूसरे कार्य जैसे लाइट, कैटरिंग के लिए राज्य से ही लोगों को लिया जाए। सब्सिडी उन्हीं फिल्मों को देंगे जो समाज को जोड़ने वाली और संदेश परक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
प्रयास होगा कि सरकार के माध्यम से प्रदेश में ऐसी फिल्म सिटी की स्थापना की जाए, जहां पर सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हों। सभी जनपद और क्षेत्र की बोली, कला को फिल्मों के माध्यम से आगे लाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें