गंगा किनारे कानपुर के रहने वाले गजोधर भैय्या (राजू श्रीवास्तव) सबको अपनी लाफ्टर थेरपी से लोटपोट करने के बाद गायकी की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने गंगा को समर्पित एक गीत गाकर सिंगिंग में अपनी नई पारी खेली है। राजू का ये नया गाना खूब धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
‘गंगा किनारे का ये छोरा’ अब बन गया सिंगर, धमाल मचा रहा राजू का ये गाना
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू द्वारा गाए इस गाने के बोल हैं- ‘गंगा किनारे का मैं छोरा बॉलीवुड में करता काम। मां गंगे के आशीष से ही हुआ है जग में मेरा नाम।’
विज्ञापन
‘गंगा किनारे का ये छोरा’ अब बन गया सिंगर, धमाल मचा रहा राजू का ये गाना
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
इस गाने के जरिए राजू श्रीवास्तव सरकार के ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इनदिनों सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है।
‘गंगा किनारे का ये छोरा’ अब बन गया सिंगर, धमाल मचा रहा राजू का ये गाना
4 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। राजू बॉलीवुड फिल्म तेज़ाब, मैने प्यार किया, बाज़ीगर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, वाह! तेरा क्या कहना, मैं प्रेम की दीवानी हूँ, बिग ब्रदर, फिर हेरा फेरी, बॉम्बे टू गोआ, भावनाओ को समझो फिल्मों में काम कर चुके हैं।
‘गंगा किनारे का ये छोरा’ अब बन गया सिंगर, धमाल मचा रहा राजू का ये गाना
5 of 5
राजू श्रीवास्तव
ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो के जरिए राजू ने कॉमेडी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजू इसके अलावा टीवी सीरियल शक्तिमान, बिग बॉस में भी काम कर चुके हैं। इन दिनों राजू लाइव शो ज्यादा कर रहे हैं। उनकी दो फिल्में आने वाले कुछ दिनों में लोगों को देखने को मिल सकती हैं।