यूपी के शाहजहांपुर (कुण्डरा गांव) में जन्मे मशहूर बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव का आज 46वां जन्मदिन है। उनके बर्थडे के मौके पर आज हम उनके जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें साझा करेंगे जो आज तक शायद किसी को नहीं पता थीं।
विज्ञापन
2 of 11
राजपाल यादव
कॉमेडियन राजपाल यादव का नाम लेते ही शायद सभी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। उनकी कमेडी में है ही इतनी सच्चाई। राजपाल का जन्म 16 मार्च 1971 (आयु 46) को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। भारतेन्दु नाट्य अकादमी और नेशनल स्कूल लखनऊ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजपाल का फिल्मी करियर शुरू हो गया। हाल ही में राजपाल यादव ने अपनी बेटी की शादी की है।
विज्ञापन
3 of 11
राजपाल यादव
राजपाल यादव ने साल 2003 में दूसरी शादी कर ली थी। दरअसल, वो फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। यहां उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों डेट करने लगे। आखिरकार 2003 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल दोनों की एक बेटी भी है। बेटी का नाम हनी यादव है। 19 नंवबर 2017 को राजपाल यादव की बेटी की शादी थी।
4 of 11
राजपाल यादव
बता दें कि राजपाल की बेटी का नाम ज्योति है। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। ज्योति के जन्म के वक्त करुणा की मौत हो गई थी। राजपाल की बेटी की शादी इटावा के संदीप यादव से हुई है। संदीप इटावा के रहने वाले हैं, लेकिन आगरा के एक बैंक में नौकरी करते हैं। मां के निधन के बाद 15 सालों तक ज्योति गांव में ही अपने चाचा के पास रही। पिछले पांच सालों से वो राजपाल यादव और उनकी फैमिली के साथ मुंबई में रह रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
राजपाल यादव
राजपाल यादव का गांव शाहजहांपुर जिले में आता है। इस गांव का नाम कुंडरा है। ज्योति और संदीप की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को इनवाइट नहीं किया। राजपाल यादव अपनी जड़ों से जुड़े आदमी हैं। इसलिए उन्होंने गांववालों के बीच ही अपनी बेटी की शादी की।
विज्ञापन
6 of 11
राजपाल यादव
कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे।"
विज्ञापन
7 of 11
राजपाल यादव का परिवार
राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया कि शादी शाहजहांपुर जिले के कुंडरा गांव में हुई। इसी जगह पर राजपाल यादव ने राधा से दूसरी शादी की थी।राजपाल के दामाद संदीप यादव इटावा के रहने वाले हैं और आगरा स्थित एक सहकारी बैंक में कैशियर की जॉब कर रहे हैं। मां के निधन के बाद ज्योति की परवरिश करीब 15 साल तक कुंडरा में ही हुई। वे पिछले पांच साल से पापा के साथ मुंबई में रह रही हैं।
8 of 11
राजपाल यादव की बेटी
साल 1999 में आई फिल्म मस्त, इसी साल आई दिल क्या करे, शूल और फिर जंगल में एक्टिंग करने के बाद राजपाल यादव की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाने लगा। राजपाल यादव अब तक 62 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाईयां छूने के बावजूद राजपाल यादव अचानक परदे से गायब हो गए थे। उन्होंने 2 साल तक कोई काम नहीं किया। जिस पर खुद राजपाल यादव ने कहा था कि फिल्म 'जुड़वा 2' मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं क्योंकि मैं पिछले दो सालों से कोई काम नहीं कर रहा था। लोग मुझसे मेरी आगामी परियोजनाओं के बारे में पूछते थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे मैं खुश हूं।'
9 of 11
राजपाल यादव
करियर के शुरुआती दिनों में राजपाल यादव ने कुछ फिल्मों में निगेटिव किरदार किए। फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' में उन्होंने पहली बार कॉमेडी रोल किया। जिसके बाद वह हिंदी फिल्मों के मुख्य हास्य कलाकार बन गए। उनकी मुख्य फिल्मों में हंगामा, वक्तः द रेस अगेंस्ट टाइम, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल रही हैं।
10 of 11
राजपाल यादव
राजपाल ने अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा कई बार मनवाया है और यही वजह है कि उन्हें हॉलीवुड में बड़े सितारों के साथ फिल्में करने का मौका भी मिला है। राजपाल यादव जल्द ही फिल्म 'बेअरफुट वॉरियर' में नजर आएंगे। साथ ही वह दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
राजपाल यादव को 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देने के लिए 10 दिन की सजा सुनाई थी। जिसके बाद वह जेल में भी रहे। दरअसल इसकी शुरुआत तब हुई जब दिल्ली के कारोबारी एमजी अग्रवाल ने 5 करोड़ रुपए के लोन चुकाने में नाकाम रहने पर राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ वसूलीवाद दायर किया था। यादव ने 2010 में निर्देशक के रूप में पहली फिल्म बनाने के लिए लोन लिया था। यादव पर आरोप है कि उस मामले में अदालत को गुमराह करने के लिए उन्होंने झूठा हलफनामा दायर किया था।