फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने बिगाड़ी फसलाें के साथ दिल अाैर दिमाग की हालत

Thu, 25 Jan 2018 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
अचानक हुई बार‌िश ने माैसम का म‌िजाज पूरी तरह से बदल द‌िया है। देर रात गलन के साथ ठंड बढ़ी से द‌िल अाैर द‌िमाग की हालत फ‌िर से ब‌िगड़ने लगी है। सुबह से बादल छाए रहे। शाम होते ही बारिश शुरू हो गई। कानपुर देहात के साथ अासपास कई इलाकाें में अाेला वृष्ट‌ि हुई।

 
विज्ञापन

रबी की फसलों की सेहत बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है

2 of 4
डेमो पिक
बारिश ने रात में गलन के साथ ठंड बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक का दावा है कि रबी की फसलों की सेहत बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिन से सुबह व शाम को चल रही गलन भरी हवाओं से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा था।
 
 
विज्ञापन

सरसों की फसल में माहू रोग व कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका

3 of 4
डेमो पिक
मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन पांच बजे के बाद फिर बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों में जहां मायूसी छा गई। उनका कहना है कि सरसों की फसल में माहू रोग व कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
 
 
 
विज्ञापन

आलू की फसल में झुलसा रोग और अधिक गहराने का संकट छाया

4 of 4
डेमो पिक
आलू की फसल में झुलसा रोग और अधिक गहराने का संकट छा गया। गेहूं की फसल में जिन किसानों ने पानी लगा दिया है, उन्हें भी इससे  नुकसान होगा। अरहर की फसल में भी नुकसान होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार सिंह का कहना है कि 24 जनवरी को सुबह बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर में धूप निकलेगी। बताया कि बारिश से गलन भरी ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें