फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कहर बनकर बरस रही बारिश, हर पल मंडरा रहा मौत का साया, तस्वीरों में देखें भयानक मंजर

Sat, 28 Sep 2019 03:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जहां तेज बारिश से जगह-जगह कच्चे मकान ढहने की सूचना आ रही है। वहीं नदियों का बढ़ रहा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। यूपी के कई शहरों में लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों की जान पर बन आई है। ग्रामीण बेघर हो गए हैं। जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल है। यूपी के हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, औरैया, इटावा, जालौन में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में मानिकपुर बरदहा नदी के रौद्र रूप से दर्जनों गांवों का जनजीवन ठप हो गया है। रानीपुर गिदुरहा गांव भी पानी बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जान जोखिम में डालकर लोग नदी पार करके अपने घर जा पा रहे हैं। वहीं रामघाट की दुकानों में पानी घुसने के बाद बस्ती की ओर पानी घुस रहा है। डीएम ने फ्लड कंपनी की एक ट्रक पीएसी मौके पर भेजी है। मऊ थाना क्षेत्र के पुरा गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दयालखेड़ा गांव में शुक्रवार रात झमाझम बारिश के दौरान कच्ची कोठरी की छत ढहने से नीचे लेटी वृद्धा दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। बेटोंं ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार हसनगंज ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट एसडीएम हसनगंज को दी है।

औरास थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव निवासी मैका 80 पत्नी स्वर्गीय होशराम गांव से 200 मीटर दूर खेत में बनी कच्ची कोठरी में अकेले रहती थी। वृद्धा के दो बेटे विक्रम और प्यारेलाल गांव में रहते हैं। शुक्रवार रात झमाझम बारिश के दौरान कोठरी की छत भरभराकर ढह गई। इससे नीचे लेटी वृद्धा मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर पास के ही भगौती ने शोर मचाया तब ग्रामीणों और बेटों ने जब तक मलबे को हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई।

4 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
औरैया के कंचौसी में देर रात तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से रेलवे के कंचौसी फफूंद के बीच गेट नंबर 6 सी पर लगे ऑटोमेटिक कंप्यूटर सिस्टम मशीन जल गई। जिससे कॉसिंग सिग्नल का काम प्रभावित हो गया। इसी दौरान यहां से गुजर रही सुपरफास्ट कैफियत एक्सप्रेस में आग लगने से बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

5 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के शिवली ग्राम पंचायत छातेनी में भारी बारिश होने के कारण मुरली पुत्र बुद्धा का मकान ढह गया। जिसमें मुरली की पत्नी रुक्मणी देवी (60) दब गई। काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकाला गया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं कानपुर देहात के सरदार पुरवा जोगीडेरा गांव में कच्ची दीवार व फूस के छप्पर गिरने से एक बच्चा मलबे में दब गया। गांव वालों ने मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेंट्रल यूपी में बारिश कहर - फोटो : अमर उजाला
रूरा के काशीपुर गांव में लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से दबकर तीन बकरियों की मौत हो गई। साथ ही मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया। कानपुर देहात में भटौली ग्राम सभा के पूर्व प्रधान की पत्नी घर के पीछे कच्ची दीवार गिरने से घायल हो गईं। वहीं झींझक के दया का पुरवा गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें