यूपी के हमीरपुर में तिल के झगड़े में ससुर को बीचबचाव करना महंगा पड़ गया। बहू ने आव न देखा ताव ससुर जी के सिर पर खपरैल उठा के दे मारा। इसके बाद घर में हुआ ये विवाद थाने तक पहुंचा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
एक गांव निवासी सियादयाल ने बताया कि उसके पुत्र कौशल व मनफूल पांच किलों तिली के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद करने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
विवाद में कौशल की तरह से उसकी मां बुधिया पक्ष लेने लगी। तो मनफूल की ओर से उसकी पत्नी सुधा आ गई। जिस पर सास बहू दोनों आपस में गुत्थम गुत्थम होने लगी।
यह देख सियादयाल बीच-बचाव करने लगा जिस पर सुधा ने खपरा उठाकर ससुर के सिर पर मारा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहती थी मगर बाद में समझौता हो गया जिस पर दोनों को छोड़ दिया गया।