उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है। 15 जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा, लेकिन यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आम जनता की इस पर क्या राय है। कानपुर के लोगों ने योगी सरकार के इस फैसले पर अपनी राय दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- हरीश नें बताया बैन से बढ़ेगी थर्माकोल डिस्पोजल की बिक्री...
विज्ञापन
2 of 5
हरीश चन्द्र
पी.रोड स्थित गोपेश स्टोर के मालिक हरीश चंद्र पॉलिथीन और प्लास्टिक डिस्पोजल सामानों के विक्रेता हैं। उन्होंने ने अमर उजाला से हुई खास बात-चीत में इसे सरकार द्वारा लिया गया एक सकारात्मक फैसला बताया। हरीश नें कहा कि मैं एक व्यापारी हूं और मेरे यहां से दुकानदार काफी बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बैग ले जाते है। पॉलिथीन पर लगे प्रतिबंध से मेरे व्यापार पर असर जरूर आएगा लेकिन भविष्य मे इसके काफी अच्छे परिणम देखने को मिलेंगे। जरूरी यह है कि जनता इसका ठीक तरह से पालन करे। हरीश नें यह भी कहा की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने से थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम्स की बिक्री में बढोतरी आएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- ग्राहकों को देते हैं कपडे के झोले...
विज्ञापन
3 of 5
पंकज कुमार
पी.रोड स्थित रामा नमकीन के मालिक पंकज ने इसे सरकार की अच्छी सोच बताया, साथ ही उन्होंने बताया की इस सोच को बढ़ावा देते हुए वह काफी समय से अपने ग्राहकों को कपड़े के बने झोले दे रहे हैं। ग्राहकों को वह पॉलिथीन से पर्यावरण से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें- व्यापार पर होगा इसका असर...
4 of 5
मनीष शर्मा
गांधी नगर के बाबा स्वीट हाउस के मालिक मनीष शर्मा ने कहा की उनकी दुकान से लोग दूध, दही आदि चीजें ले जाते है जो कि वह पॉलिथीन में पैक कर सभी को देते हैं। पॉलिथीन पर बैन लगने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पडेगा,थर्माकोल का विकल्प तो है लेकिन इस पर भी बैन लगाने की बात चल रही है। इसका विकल्प तलाशना बहुत ही कठिन कार्य है और इससे उनके व्यापार पर काफी हद तक बुरा प्रभाव पड़ेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- कड़े कानून बनाने की जरूरत ...
मॉलरोड़ निवासी अनिकेत सिंह का कहना है की इससे पहले भी कई सरकारों ने पॉलिथीन पर बैन लगाया है लेकिन कुछ ही समय बाद पूरी प्लानिंग धराशाही होते दिखी। दुकानदारों ने थोड़े ही समय में इसका प्रयोग करना फिर शुरू कर दिया। सरकार को बैन लगू करने के बाद यह भी देखना होगा की इसका पालन ठीक से हो रहा है या नहीं और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करनी होगी, ऐसा करके ही कुछ अच्छे परिणम मिल सकते हैं।