फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी बेचने के लिए लोगों को प्रेरित करता था दिल्ली के बड़े अस्पताल का डॉक्टर दीपक, ऐसे बिछाता था जाल

Sun, 09 Jun 2019 02:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर पुलिस के साथ डॉक्टर दीपक
किडनी कांड ने पुलिस और प्रशासन को चौंका कर रख दिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर दीपक शुक्ला डोनरों को किडनी बेचने के लिए प्रेरित करता था। इसके लिए वह कई-कई घंटे डोनरों की काउंसलिंग करता था।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली के एक बड़े अस्पताल का डॉक्टर दीपक
प्रेरित करने के लिए वीडियो और फोटो भी डोनरों को दिखाता था। जिसके बाद डोनर उसके विश्वास में आकर किडनी या लिवर निकलवाने के लिए तैयार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक अस्पताल के कोऑर्डिनेटर रिसीवर खोज कर लाते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के साथ डॉक्टर दीपक
इसकी जानकारी वह डोनर प्रोवाइडर गिरोह के सरगना टी राजकुमार राव व गौरव मिश्रा को देते थे। इसके बाद ये दोनों डोनर को तैयार कर कोऑर्डिनेटर के पास ले जाते थे। पुलिस के मुताबिक आमतौर पर डोनर किडनी या लिवर निकलवाने के लिए डरता था।

 

4 of 5
पूछताछ के दौरान डॉक्टर दीपक ने किए कई चौकाने वाले खुलासे - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दीपक से डोनर को मिलवाते थे। दीपक डोनर से वैज्ञानिक तरीके से समझाते थे कि एक किडनी पर भी जीवन संभव है। पीड़ित वरदान चंद्र ने बताया कि दिल्ली पहुंचकर उसने किडनी निकलवाने के लिए इंकार कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएसआरआई अस्पताल के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
इस पर टी राजकुमार और गौरव ने उसकी मुलाकात डॉ दीपक से करवाई थी। वरदान केमुताबिक हॉस्पिटल में दीपक उसकेकंधे पर हाथ रखकर काफी देर तक घूमते रहे थे। वह यही कह रहे थे कि किडनी देने से पैसा मिलेगा और तुम स्वस्थ भी रहोगे। बयानों में वरदान ने दीपक का नाम बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें