जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए वहीं 40 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। इस आतंकी घटना का पूरे भारत में विरोध हो रहा है। कानपुर में व्यापारियों ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में और सैनिकों को सम्मान देने के लिए भारत बंद का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
भारत बंद के तहत कानपुर में व्यपारियों ने घूम-घूम पर बाजार बंद करवाए। जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। वाई ब्लॉक किदवईनगर में मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
40 जवानों के शहीद होने का लोगों में आक्रोश झलक रहा है। पूरे शहर में सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभाएं हो रहीं हैं। व्यापारी पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे लगा रहे हैं। भारत माता अमर रहे, अमर शहीद जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
4 of 5
डेमो पिक
कन्नौज, इटावा, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कानपुर देहात सहित सभी जिलों में आतंकी हमले का विरोध किया जा रहा है। औरैया में महिलाओं ने आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाला। पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
नहीं बैठेंगे सुकून से, खून का बदला खून से, नारा लगाकर बर्रा बाइपास पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल व मार्बल मार्केट किदवई नगर के नेतृत्व में व्यापारियों एवं आम जनता ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद, सेना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं नारे लगाए।