उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के सहजनी मोड़ के निकट शुक्रवार शाम उन्नाव से बाइक से आ रहे प्रापर्टी डीलर को पीछे से दूसरी बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। युवक को तीन गोली लगीं। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
गाेली लगने के बाद तड़पता रहा शुभम
- फोटो : amar ujala
उसके साथ मौजूद रहा युवक मौके से भाग निकला। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रापर्टी विवाद में हत्या की आशंका है। पोनीरोड झंडा वाला चौराहा निवासी यतींद्र मणि त्रिपाठी का बेटा शुभम मणि त्रिपाठी (25) प्रापर्टी का काम करने के साथ ही मोबाइल शॉप चलाते थे।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को किसी काम से अपने अहमद नगर निवासी साथी मुख्तार अहमद के साथ उन्नाव सिटी गए थे। वहां से शाम करीब चार बजे वापस आ रहे थे तभी सहजनी मोड़ के निकट पीछे से एक बाइक से आए दो हमलावरों ने राह चलते ही ताबड़तोड़ करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक मुख्तार चला रहा था, शुभम पीछे बैठा था।
4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
गोली लगते ही शुभम सड़क पर गिर गया जबकि मुख्तार जान बचाकर भाग निकला। शुभम के सिर के निकट, छाती और कंधे के आस पास गोलियां लगीं। बदमाश मरहला चौराहे की ओर भाग निकले। पुलिस उसे एक निजी कार से पास के नर्सिंग होम ले गई जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। परिजन हैलट पहुंचे जहां कुछ देर बाद शुभम की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर पड़े मिले कई कारतूस व खोखे
घटनास्थल पर डिवाइडर के निकट पिस्टल के दो कारतूस और 315 बोर तमंचे का कारतूस के अलावा पिस्टल के तीन खोखे व 315 बोर का खोखा पुलिस ने बरामद किया है। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव के साथ फील्ड यूनिट घटनास्थल पहुंची जहां वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ कराने के साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।