कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को कानपुर में रोड शो करेंगी। बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अधिकारियों के साथ बैठक में प्रियंका के रोड शो का रूट तय कर लिया गया है। प्रियंका दोपहर तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। करीब साढ़े तीन बजे घंटाघर चौराहे से उनका रोड शो शुरू होकर बड़ा चौराहा पर खत्म होगा। यानी उनका रोड शो कानपुर सीट तक ही सीमित रहेगा। प्रियंका करीब तीन घंटे तक कानपुर में रहेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के एडिशनल डायरेक्टर सुरेश कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उप्र के प्रभारी रोहित चौधरी, पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री और कानपुर सीट से प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के बेटे सिद्धार्थ ने बैठक की। बैठक में कानपुर और अकबरपुर सीट के क्षेत्रों में रोड शो और जनसभा का प्रस्तावित रूट सौंपा।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका गांधी
इस पर एसपीजी और चौधरी ने प्रियंका की ओर से सिर्फ तीन घंटे का ही समय देने की जानकारी दी। इस पर कानपुर सीट के क्षेत्रों में ही सिर्फ रोड शो कराने का फैसला हुआ। एसपीजी अधिकारियों से तय हुए रूट का निरीक्षण भी किया। अग्निहोत्री ने बताया कि 19 तारीख को प्रियंका गांधी के शहर आगमन पर होने वाले रोड शो का रूट तय हो गया है।
4 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
यह है रोड शो का रूट
प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से सीओडी पुल, टाटमिल चौराहे से होता हुआ घंटाघर चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से रोड शो की शुरुआत होगी। नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग से होते हुए प्रियंका मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड के जरिए कचहरी (चेतना चौराहा) से बड़ा चौराहा आएंगी। यहां रोड शो खत्म होगा।
अकबरपुर आएंगे राहुल गांधी
अकबरपुर लोकसभा सीट के क्षेत्रों में प्रियंका के रोड शो और जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम टलने के बाद अब यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। 24 अप्रैल को राहुल गांधी के रोड शो और जनसभा का कार्यक्रम होने की उम्मीद है।