फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वकीलों को दी हैं कुछ ये नसीहतें

Sat, 30 Jun 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर में अधिवक्ताओं को कई नसीहतें दी हैं। उन्होेंने कहा कि वादकारियों और उसका मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ताओं के बीच पारंपरिक विश्वास की कमी है। हाल यह है कि वादकारी अपने ही अधिवक्ता पर भरोसा नहीं कर पाता है। अधिवक्ताओं को इस तरह की स्थिति में बदलाव लाने के लिए विचार करना होगा। 




आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हड़ताल को लेकर राष्ट्रपति ने कही ये बात...

 
विज्ञापन

2 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
बार-बार हड़ताल भी आम हो गई है। इससे माहौल बिगड़ता है। लोगों को समय से न्याय मिले, निर्णय की भाषा समझ में आए, न्याय पाने में खर्च कम हो, ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है। राष्ट्रपति बार एसोसिएशन के ऑडीटोरियम के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्हाेंने ऑडीटोरियम का शिलान्यास किया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गरीब न्यायालय की चौखट पर जाने से बचता है...
विज्ञापन

3 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब आदमी न्यायालय की चौखट पर जाने से बचता है, यह स्थिति ठीक नहीं है। इसे ठीक करना अधिवक्ताओं का काम है। उन्होंने वकीलों की बार-बार होने वाली हड़ताल पर भी असहमति जाहिर की। कहा, पिछले कुछ दिनों में हड़ताल की घटनाएं बढ़ी हैं, इससे न्याय प्रक्रिया बाधित होती है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ताकि न्यायिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे...
विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
यह भी कहा कि कभी-कभी ऐसा भी सुनने में आता है कि दोनों पक्षों के वकील आपस में मिल जाते हैं और वादकारी की समय से न्याय पाने की उम्मीद खत्म हो जाती है। इन सभी स्थितियों से हमें बचना होगा, जिससे न्यायिक व्यवस्था पर लोगों को अटूट विश्वास हमेशा बना रहे। यह काम अधिवक्ताओं के जरिये ही हो सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश को मार्गदर्शन अधिवक्ता समुदाय से ही मिला है। न्याय दिलाने के लिए मुकदमा लड़ा जाए, फायदे के लिए नहीं। राष्ट्रपति ने वैकल्पिक न्याय प्रणाली बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें