यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, चित्रकूट आदि जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। एक हफ्ते तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 तारीख को हल्की बारिश भी हो सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः इन जिलों में आंधी की आशंका
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
विभाग के मुताबिक आद्रता 69/32 प्रतिशत होने की संभावना है। यूपी के अधिकांश भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक पिछले काफी समय से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसमें अचानक तापमान में बढ़ोतरी और कमी आने की संभावना रहती है।
4 of 5
डेमो पिक
विभाग के अनुसार तेज धूल भरी आंधी आ सकती है। इससे प्रभावित होने वाले जिलों में बुंदेलखंड में जालौन, हमीरपुर, महोबा आदि हो सकते हैं।