फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2018: गुरु नानक देव महाराज का 549 वां प्रकाश पर्व उत्सव, भक्तों ने जगह-जगह बरसाए फूल

Thu, 22 Nov 2018 12:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
prakash parv utsav - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः गुरु नानक देव महाराज का 549 वां प्रकाश पर्व उत्सव बुधवार को शुरू हुआ। तीन दिवसीय पर्व के पहले दिन श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से लाटूश रोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सुसज्जित पालकी पर श्रीगुरु ग्रंथ साहब विराजमान थे। पंज प्यारे उनकी अगवानी कर रहे थे। जिधर से नगर कीर्तन गुजरा उधर ही कारवां जुड़ता गया। लाटूश रोड गुरुद्वारे से निकलकर रात में मोतीझील प्रांगण में आयोजन स्थल पर पहुंचा। भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही कीर्तन में साथ चल रहीं संगत को जलपान भी कराया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश पर्व उत्सव - फोटो : अमर उजाला
दशमेष शस्त्र दल की ओर से गतका प्रदर्शन (सिख मार्शल आर्ट) किया गया। जिसे देखकर राहगीर दंग रह गए। स्कूली बच्चों और स्त्री सत्संग की ओर से गुरुवाणी का पाठ किया गया। इस बार नगर कीर्तन आगे और पीछे दशमेष परिवार के सेवादार चल रहे थे जो मार्ग को साफ करते चल रहे थे। यह पहली बार हुआ है और इसके पीछे स्वच्छता का संदेश लोगों को देना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश पर्व उत्सव - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन लाटूश रोड से निकलकर, डिप्टी पड़ाव, फजलगंज, कबाड़ी मार्केट, संत नगर, गुमटी नंबर 5, 80 फीट रोड, अशोक नगर होता हुआ मोतीझील प्रांगण पहुंचा। इससे पहले दोपहर में लाटूश रोड गुरुद्वारा में हरी झंडी दिखाई।

 

4 of 5
प्रकाश पर्व उत्सव
मुस्लिमों ने भी किया स्वागत
लाटूश रोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलने के बाद हाजी सफी उल्लाह मंसूरी, हाजी सफीक आदि लोगों ने स्वागत किया। फूल बरसाकर जलपान भी कराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश पर्व उत्सव - फोटो : अमर उजाला
अमृत संचार आज पांडुनगर में
प्रकाश पर्व पर गुरुवार को पांडुनगर गुरुद्वारा में दोपहर 2 बजे से अमृत संचार होगा। इच्छुक लोग तैयार होकर केशी स्नान करके समय से पहुंचे। अमृत संचार का मतलब है कि सिख धर्म की परंपरा को निर्वाह करना होता है। इसमें केश, कड़ा, कंघा, कच्छ व कृपाण धारण करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें