उड़ीसा और इसके तटीय इलाकों से होते हुए पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा फैनी चक्रवाती तूफान अब धीमा पड़ गया है। उप्र और मध्य क्षेत्र के शहरों में यह पहुंचने से पहले ही दम तोड़ गया है। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय कुछ देर के लिए तेज हवा चली लेकिन उससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
फैनी तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने और पेड़ गिरने से लोगों को दिक्कत आई। कुछ स्थानों पर बिजली भी गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार अब फैनी के शनिवार देर शाम आने की आशंका है। जो अगले दिन रविवार को भी सक्रिय रह सकता है। लेकिन इसकी रफ्तार जो पहले 25 किलोमीटर प्रति घंटा संभावित थी, अब यह 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है।
विज्ञापन
3 of 6
फैनी तूफान (फाइल फोटो)
बारिश का असर भी कम रहेगा। इस बीच शुक्रवार को सुबह से ही हल्की हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के समय बादल होने से न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.8 तक पहुंच गया। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों में कमी आने की संभावना है।
4 of 6
आंधी-तूफान (फाइल फोटो)
स्थानीय सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फेलो विजय दुबे ने बताया कि उड़ीसा और आसपास के क्षेत्रों में अधिक समय से तूफान स्थिर रहने से आगे की रफ्तार में कमी आ गई है। शहरवासियों को इससे घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं है। शनिवार की शाम से हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
आंधी-तूफान (फाइल फोटो)
फैनी तूफान में मदद के लिए जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोल दिया है। पांच मई तक चलने वाला यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। किसी भी दिक्कत पर कंट्रोल रूम में जानकारी दी जा सकती है। एडीएम फाइनेंस वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि तूफान से कोई हादसा या दिक्कत होने पर 0512-2302910 पर कॉल किया जा सकता है।
इसमें तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां आई सूचना एडीएम फाइनेंस को बताई जाएगी। फिर संबंधित थाने को भी जानकारी दी जाएगी। जानकारी देने वाले का नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखा जाएगा।