फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन: घर से जबरन निकले तो बने मुर्गा, यात्रियों को रोक कराया गया मेडिकल टेस्ट, पहुंचाई गई मदद

Sun, 29 Mar 2020 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को बनाया मुर्गा - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में लाॅकडाउन के चौथे दिन आखिरकार जिला प्रशासन ने सुदूर क्षेत्रों के फंसे भूख से तडपते यात्रियों की सुध ली। कुछ स्थानों पर लाॅकडाउन का उल्लघंन करने पर पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाकर सबक सिखाया। ग्रामीण इलाकों में भोजन सामग्री के पैकैट बंटवाए गए। सड़क पर दूर दूर के शहरों से पैदल चलकर आए यात्रियों को भी आते जाते देखा गया। सांसद से लेकर कई समाजसेवियों ने नियमित रूप से निशुल्क कैंटीन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 7
बाहर से आने वालों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
नयागांव थाना क्षेत्र में राजकोट राजस्थान से पहुंचे डेढ दर्जन लोगों को पुलिस ने रोककर मेडिकल चेकअप कराया। स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड के पास भी एक चेकअप करने वाली मेडिकल टीम संचालित की है। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शनिवार को ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार, बेड़ी पुलिया चौराहा, शिवरामपुर आदि विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था का जायजा लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बाहर से पहुंचने वालों का हुआ मेडिकल चेकअप - फोटो : amar ujala
लोगों से खानपान आदि व्यवस्थाओं की जानकारी करते हुए घर में रहने को कहा। तरौहा स्थित वार्ड में नगर पालिका परिषद के उपलब्ध कराएं भोजन पैकेट का वितरण असहाय एवं निराश्रित लोगों के मध्य किया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी तथा वार्ड मेम्बरों से कहा कि निराश्रित तथा असहाय लोगों को चिन्हित कर प्रतिदिन खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। शनिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

 

4 of 7
पुलिस ने पहुंचाई मदद - फोटो : amar ujala
जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे से विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी की। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद स्तर पर जो भी समस्याएं मिलें उन्हें निस्तारित कराएं। किसी भी दशा में कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला अस्पताल में शनिवार को 21 मरीजों की जांच हुई। जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण न पाए जाने पर इलाज कर घर भेजा गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन में निकले बाहर तो पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala
इसी प्रकार जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास चार वाहनों से राजस्थान से आ रहे यात्रियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। इसके बाद सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया। शहर में दतिया जाने के लिए एक परिवार दो दिन से स्टेशन के पास बैठा रहा। शनिवार को वह पैदल ही जाने को निकला। इसकी जानकारी होने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह ने तीन वाहनों से जा रहे कुछ लोगों को रोककर इस परिवार को भी ले जाने को कहा है। स्टेशन रोड पर कुछ समाजसेवियों ने इन यात्रियों को नमकीन व बिस्कुट खिलाया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मुर्गा बनाती पुलिस - फोटो : amar ujala
यात्री ले सकते हैं बस सेवा
रोडवेज बस स्टैन्ड के इंचार्ज सुरेश निगम ने कहा कि चित्रकूट में फंसे सतना व अन्य जगहों के यात्री बस सेवा ले सकते हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि कोरोना महामारी के चलते देश में 21 दिनों के लाक डाउन से खुदरा व्यापारी खुद को खतरे में डालकर आमजन को खाद्यान्न आदि सामग्री मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में किराना, फल, सब्जी व्यापारियों को 50 लाख का बीमा अविलम्ब कराया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जरूरतमंदों को बाटी गई रसद - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस से लडऩे के लिए जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में जिला जेल रगौली में बंद लगभग 50 बंदियों को भी राहत मिल सकती है। इन बंदियों को 42 दिन की छुटटी मिलने की संभावना है। जिला जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। रविवार को अदालत व उच्चाधिकारी इस पर कुछ फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें