हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम नूरबक्श के बड़े बेटे नफीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घर के अंदर शराब पीने के बाद आरोपी ने भांजी से खाना मांगा। इस दौरान छोटे भाई रईस से विवाद हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए नफीस ने घर पर रखा हथौड़ा उठाया और पहले रईस को मौत के घाट उतारा, फिर बहू, दादी, भतीजी और भांजी को मार डाला। पुलिस लाइन सभागार में देर शाम सात बजे सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रयागराज जोन के एडीजी एसएन साबत ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे नूरबक्श का बड़ा पुत्र नफीस शराब लेकर घर आया और पीछे वाले कमरे जाकर शराब पी। इसके बाद भांजी रोशनी से खाना लाने को कहा।
विज्ञापन
3 of 6
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच छोटा भाई रईस आ गया। शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो रईस ने रोशनी को खाना लाने से मना कर दिया। गुस्साए नफीस ने रईस को थप्पड़ मारने की कोशिश की तो उसने बड़े भाई नफीस की गर्दन पकड़कर दबाना शुरू कर दी। साबत ने बताया कि नफीस के गले में दबाने के निशान हैं। बताया कि नफीस ने भी बचाव में रईस को ढकेलकर छुड़ाया और पास पड़े हथौड़े से सिर में वार कर दिया।
4 of 6
पांच हत्याओं के बाद फैल गई दहशत
- फोटो : अमर उजाला
सिर पर हथौड़ा लगते ही रईस जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पास में मौजूद दादी शकीना ने विरोध किया तो नफीस ने उनके सिर पर हथौड़ा मारकर मरणासन्न कर दिया। भांजी रोशनी ने जब शोर मचाना चाहा तो हत्यारोपी ने बेड में लिटाकर बांध दिया, साथ ही मुंह में तौलियां ठूंस दी। तीन वर्षीय भतीजी आलिया ने यह सब देखकर मां के पास पहुंची और जानकारी दी। आलिया के पीछे पीछे नफीस भी पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उसने रोशनी और आलिया के सिर पर भी हथौड़े से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। आखिर में नफीस ने भांजी रोशनी को भी मौत के घाट उतार दिया। एडीजी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नफीस ने बाथरूम में नहाकर कपड़े बदले। यहां बहू रोशनी को जीवित देख दोबारा शिलबट्टे से हमलाकर उसे मार डाला, जिससे उसकी शर्ट व पैंट में खून के छीटें पड़ गए। बताया कि घटना के संबंध में 20 साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
हमीरपुर हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सभी साक्ष्यों का बारीकी से मिलान होने पर नफीस ही आरोपी निकला। बताया कि मृतक रईस व नफीस दोनों में पटती नहीं थी। नफीस शराबी है, जबकि रईस सीधे स्वभाव था। बताया कि नूरबक्श ने नफीस को ट्रक खरीदवाया था, पर नफीस ने शराबबाजी में ट्रक को बेच डाला। घटना का खुलासा करने वाले कोतवाल केपी सिंह और स्वॉट प्रभारी को 20 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। शनिवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतकों के सिर में किसी भारी वस्तु से हमलाकर मौत के घाट उतारना पाया गया है।