फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी, मचा हड़कंप, दी चेतावनी

Sun, 23 Jun 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को शहर की सड़कों पर पुलिस के आलाधिकारी उतरे और ट्रैफिक का हाल जाना। रोड पर भारी पुलिस बल देख अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम व ड्रोन कैमरे से कई चौराहों का हाल जाना।
 
विज्ञापन

2 of 5
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आईजी आलोक कुमार सिंह, एसपी पूर्वी राज कुमार अग्रवाल, एसपी पश्चिम रवीना त्यागी, एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने शहर के तमाम चौराहे पर भारी फोर्स के साथ ट्रैफिक लगने का कारण जाना। रोड किनारे खड़े बेतरतीब वाहन, जल्दी निकले वालों की होड़ जाम का मुख्य कारण नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग भी की। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। पुलिस के इस अभियान से शहरवासियों में दहशत देखने को मिली। पुलिस ने बाजार के व्यापारियों से भी बात की और जाम लगने का कारण पूछा।

4 of 5
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फुटपाथ पर दुकान सजाने वालों को भी पुलिस ने हिदायत देकर दुकाने हटवाई। रामादेवी, बड़ा चौराहा, घंटाघर, अफीम कोठी, बारादेवी, नौबस्ता समेत शहर के कई बड़ों चौराहों पर पुलिस ने स्टाॅप लाइन को पीला कराया और रस्सी बंधवाई। ताकि रेड लाइट होते ही कोई भी आगे निकले की होड़ में स्टाॅप लाइन को पार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी रेड लाइट होते ही रस्सी खींच कर रास्ता बंद कर देंगे। अभियान के अगले चरण में पुलिस अधिकारी बाजारों का भी हाल जानेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें