फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकट की सूचना पर आधी रात मुखबिर के साथ जिम में घुसी पुलिस, युवक को पीटा, युवती से गाली गलौज

Tue, 22 Dec 2020 11:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आधी रात को जिम में दबिश देने पहुंचे दरोगा - फोटो : amar ujala
कानपुर के बजरिया इलाके में स्थित एक जिम में पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर रविवार रात को छापा मारा। अंदर मौजूद युवक व युवती से अभद्रता की। युवक को पीटा और युवती को गाली दी। इतना ही नहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के साथ मुखबिर भी थे मौजूद - फोटो : amar ujala
पुलिस के साथ मुखबिर भी थे। पुलिस कंट्रोल रूम को जिम में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। पुलिस ने आधीरात को दबिश दी। पुलिस के कारखास वीडियो बनाने में जुटे थे। तलाशी के दौरान युवक व युवती मिली। युवती मूलरूप से फर्रुखाबाद की रहने वाली है, जो यहां नौकरी करती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जिम में मिले युवक युवती से की गालीगजौज और मारपीट - फोटो : amar ujala
सेक्स रैकेट जैसा कुछ नहीं मिला। युवती-युवक आपस में मित्र हैं। युवती अपनी मर्जी से यहां आई थी। इसके बाद भी पुलिस ने अभद्रता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो बना रहे शख्स ने युवती को धमकाया, उसे चेहरा भी नहीं छिपाने दिया। उसका दुपट्टा भी हटवा दिया।

 

4 of 5
जिम में मौजूद युवती से पुलिस ने की अभद्रता - फोटो : amar ujala
इसके बाद दोनों को लेकर चले गए। आरोप है कि दोनों से पैसे भी वसूले गए। बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव का कहना है कि थाने की पुलिस नहीं बल्कि यूपी 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे थे। हालांकि जानकारी के मुताबिक पीरोड चौकी के पुलिसकर्मी शामिल थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधी रात को बिना महिला पुलिस के साथ युवती से की पूछताछ - फोटो : amar ujala
कारखासों ने डलवाई दबिश, महिला पुलिस भी नहीं थी
पुलिस के गुर्गों ने ये पूरा खेल किया। उनको पता था कि जिम में एक युवक व युवती है। युवक जिम का कर्मचारी है। उसे परेशान करने के लिए पुलिस से मिलीभगत कर दबिश डलवाई। पुलिस टीम के साथ महिला सिपाही या महिला दरोगा भी नहीं थीं। 

थाने को सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश देने की जानकारी दी गई थी। मगर सूचना फर्जी पाई गई। युवक-युवती से अभद्रता कर वीडियो बना वायरल करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें