कानपुर बिकरू कांड के आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस काफी हद तक नाकाम रही है। वारदात के बाद दो बदमाशों को मारने और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को जेल भेजने के अलावा पुलिस किसी और को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि एसटीएफ ने तीन बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर करने के साथ अधिकतर गिरफ्तारियां की हैं।