फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछे घिनौने सवाल तो आंखों से छलके आंसू, बिलखकर रोए थे पिता

Fri, 12 Mar 2021 04:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर के सजेती कांड में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता के मां-बाप से ही पूछताछ कर डाली। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस ने उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाए, जलील किया। इससे पीड़िता के पिता शर्मसार हो गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
वह क्षुब्ध होकर सीएचसी से बाहर निकले और कुछ ही देर बाद ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। घाटमपुर चौकी इंचार्ज अब्दुल कलाम, सजेती हलका इंचार्ज एसआई राम शिरोमणि और सिपाही आदेश कुमार को निलंबित किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में तैनात आरोपी दरोगा देवेंद्र यादव को भी निलंबित किया गया है। मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पुलिस पीड़िता व उसके मां-बाप को देर रात सीएचसी लाई थी तब वे भी साथ थे। रात में भी साथ ही सीएचसी में रुके। थानेदार और दो महिला पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि इन सभी ने रात में काफी देर तक पीड़ित परिजनों से पूछताछ की।

 

4 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
उनसे इस तरह के सवाल पूछे जिससे वो आहत हुए। उनसे पूछा कि बेटी किन-किन लड़कों से बात करती थी, उसके साथ कितनी बार रेप हुआ, आदि। इससे पीड़िता के पिता शर्मशार हो गए थे। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू यादव व मुख्य आरोपी दरोगा पुत्र दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य अभी भी फरार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसा करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक प्रयागराज का है। उसमें तार लदा हुआ है। ट्रक मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों व ट्रक मालिक और चालक के बीच का कनेक्शन खोज रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें