प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करना चाहती है। हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। आतंकी अपना अंत सामने देखकर बौखला गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
गुरुवार को जम्मू में हुआ आतंकी हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। आतंक को हम तभी खत्म कर सकते हैं जब सभी एक साथ हों। हमारे बीच एकता और आपसी सद्भाव हो, ताकि कोई भ्रम पैदा न कर पाए। मोदी सवा सौ करोड़ देशवासियों की ताकत से आतंक को खत्म कर पाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
शुक्रवार को निराला नगर मैदान में हजारों करोड़ रुपये की कई योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जवानों की वीरता से हमारा सीना चौड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके बयानों का फायदा पाकिस्तान और आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे हैं।
4 of 5
डेमो
ये वही लोग हैं जो वही बात करना या कहना चाहते हैं जो पाकिस्तान को बेहतर लगे। पर, हिंदुस्तान में बैठकर ऐसी बातें करना क्या सेना का अपमान नहीं है। मैं गंभीर आरोप लगा रहा हूं, लेकिन यह सच है। हमारे घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं जिनके बयानों से आतंकियों के सरपरस्तों को फायदा मिल रहा है।
ये लोग जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। पाकिस्तान इस बार रंगे हाथों पकड़ा गया है। आज वह दबाव में है। वह दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, लेकिन ऐसे लोगों (देश के भीतर मौजूद लोग) के बयान को ही दुनिया में बांटकर भ्रम फैला रहा है।