पीएम मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए तैयारियां जोरो से चल रहीं हैं। 8 मार्च को कानपुर के निराला नगर मैदान और आईआईटी में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन आखिरी समय पर इसमें बड़े फेरबदल हुए। पहले पीएम मोदी को आईआईटी पहुंचना था लेकिन अब सिर्फ निराला नगर मैदान में रैली का कार्यक्रम फाइनल हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
डेमो
कानपुर के निराला नगर मैदान में जहां पर पीएम मोदी की रैली होनी है उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सुरक्षा कारणाें के चलते अपने कब्जे में ले लिया है। साेमवार सुबह डीएम और एसएसपी कई अफसरों के साथ रेलवे मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो
इलाके में बसे नए किराएदारों और संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मैदान के आसपास 35 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मियों को दूरबीन व वायरलेस सेट के साथ तैनात किया जाएगा। रैली के नोडल अफसर एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की सीमाओं और होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी चेकिंग कराई जा रही है।
4 of 8
डेमो
पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद जैश ए मोहम्मद की धमकियों के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 8 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रमों को एक ही स्थान पर कर दिया गया। पहले प्रधानमंत्री को आईआईटी जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो
नए कार्यक्रम के अनुसार अब प्रधानमंत्री सिर्फ निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर आएंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही आगरा और कानपुर के मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। एक पुलिस अफसर ने बताया कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री को आईआईटी में आगरा और कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी थी।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री सीधे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। वहीं से क ई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी के साथ ही एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) पैरी मिलिट्री फोर्स भी रहेगी। बम निरोधक दस्ते और सादे कपड़ों में पुलिस भी रहेगी।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो
पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए मैदान में भाजपा के नेताओं का तांता लगा हुआ है। भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। रैली स्थल पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों से डीएम एसएसपी ने बातचीत की। मैदान का निरीक्षण किया।
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि मैदान में तीन हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बनाए जाएंगे। पुलिस ने मैदान को अपनी देखरेख में ले लिया है। फोर्स लगा दी गई है। मैदान के आसपास मकानों और झोपड़-पट्टी में रहने वालों का सत्यापन का काम शुरू हो गया है।